Headlines

आरोपी सहित सवा २ लाख का गांजा पकड़ाया

नगर प्रतिनिधि, रीवा

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा महेन्द्र सिंह सिकरवार, उप पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय रीवा क्षेत्र रीवा, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा नशे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु लगातर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिछिया पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्यावही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांज 19 किलो 262 ग्राम कीमती 2,28000 रूपये का जप्त किया हाय सोमवार को पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के कुशल मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के निर्देशन एवं निरीक्षक भूमेश्वरी चौहान थाना प्रभारी बिछिया कुशल नेतृत्व में बिछिया पुलिस टीम उप निरी. निशा खूता, प्र.आर. 652 बृजेन्द्र तिवारी, 05 महेन्द्र पाठक, 984 जय सिंह प्र.आर. 931 चन्द्रशेखर शर्मा. आर. 1006 सतीश गौतम, आरक्षक 257 सुफल द्विवेदी द्वारा मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही करते लोही ओबर ब्रीज के नीचे से आरोपी विमल उर्फ सानू तिवारी पिता विनोद तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी पड़ोखर थाना बिछिया रीव एवं विधि विवादित किशोर उम्र 17 वर्ष 08 माह निवासी लक्ष्मणपुर थाना बिछिया रीवा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांज 19 किलो 262 ग्राम कीमती 2,28000 रूपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया आरोपी एवं विधि विवादित किशोर का उक्त कृत्य अपराध धारा 8/20(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाये जाने मौके की कार्यवाही करते थाना वापसी पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया व आरोपी एवं विधि विवादित किशोर को न्यायालय पेश किया गया
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक भूमेश्वरी चौहान थाना प्रभारी बिछिया, उप निरीक्षक मृगेन्द्र सिंह, प्र.आर. द्वारिका पटेल (सायबर सेल) उप निरी. निशा खूता, प्र.आर. 652 बृजेन्द्र तिवारी, 05 महेन्द्र पाठक, 984 जय सिंह प्र.आर. 931 चन्द्रशेखर शर्मा. आर. 1006 सतीश गौतम, आरक्षक 257 सुफल द्विवेदी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *