नगर प्रतिनिधि, रीवा
मऊगंज में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम-पथरिया मे अमर सिंह के रिहायशी मकान से 26 पाव देशी प्लेन मदिरा, लाल सिंह के रिहायशी मकान से 35 पाव जीनियस व्हिस्की,मऊगंज वार्ड नंबर 02 मे उषा केवट मे के रिहायशी मकान से 28 पाव जीनियस व्हिस्की, ग्राम-सलैया मे रविशंकर कुशवाहा के रिहायशी मकान से140 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, छोटे लाल जायसवाल के रिहायशी माकान से 28 पाव देशी प्लेन मदिरा, ग्राम-अमराही मे बिजय कोल के रिहायशी मकान से 35 पाव जीनियस व्हिस्की, ग्राम-मलैगवा मे उर्मिला केवट के रिहायशी मकान 10लीटर हाथ भट्टी मदिरा, श्यामबती साकेत के रिहायशी माकान से 29 पाव जीनियस व्हिस्की, ग्राम-नउन कला मे देवकली जायसवाल के रिहायशी माकान से 140 किलोग्राम महुआ लाहन, जगन्नाथ केवट के रिहायशी माकान से 140 किलोग्राम महुआ लाहन, रानियाँ केवट के रिहायशी माकान से 35 पाव जीनियस व्हिस्की बरामद की गई इस प्रकार आज 11 प्रकारणों मे 162 पाव जीनियस व्हिस्की, 54 पाव देशी मदिरा, 420 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, जप्त कर मप्र0 आबकारी अधिनियम 34(1)(क)(च) के प्रकरण कायम किये गए। पकड़ी गये शराब की अनुमति कीमत -82320 रूपये बताई गई है। कार्यवाही में जिला उडऩदस्ता प्रभारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर आबकारी उप निरीक्षक शबनम बेगम मुख्य आरक्षक रामागोविन्द सिंह आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, उमाकांत तिवारी, संगीता द्विवेदी, अखिलेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, शुभम द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।