Headlines

भाजपा के सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आज,

कार्यशाला में शामिल होंगे संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत एवं जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह

विंध्यभारत, रीवा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ किया जा रहे संगठन पर्व वर्ष 2024 सदस्यता अभियान की तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा की जिला स्तरीय कार्यशाला 24 अगस्त को आयोजित की जा रही है,कार्यशाला में जिले भर में सदस्यता अभियान की योजना पर प्रमुख रूप से रूप रेखा तैयार की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत उपस्थित रहेंगे, कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह करेंगे। भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक पाण्डेय ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जा रही है। इसमें सांसद, विधायक गण, जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला कोर ग्रुप, जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ व विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला सदस्यता टोली, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल सदस्यता टोली, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद (जीते /हारे), प्रकोष्ठ, विभाग के जिला संयोजक, सहसंयोजक, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की जिला टोली अपेक्षित है। सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने व अभियान कैसे ज्यादा सफल हो और पार्टी के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाने में सफल हो इसको लेकर पार्टी के सदस्यता को गति देने के उद्देश्य से आज भाजपा कार्यालय अटल कुंज में कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *