Headlines

तिरंग यात्राएं आमजन में जागृत करती है राष्ट्रभक्ति की भावना : रावत

रीवा जिले में तिरंगा यात्रा का भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने किया शुभारंभ
जोश और उत्साह के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष के नेतृत्व गुढ़ में हुई तिरंगा यात्रा

विशेष संवाददाता, रीवा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा की विधानसभा में तिरंगा बाइक रैली पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जय,वंदे मातरम के उद्घोष के साथ निकाली गई।
रीवा जिले में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आज गुढ़ विधानसभा से प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत द्वारा शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक रैली का मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने नेतृत्व करते हुए खुली जीप में आगे आगे चले। तिरंगा बाइक रैली गुढ विधानसभा की यात्रा रीवा सीधी टनल से प्रारंभ होकर बदवार मोड़, गुढ नगर पंचायत में भ्रमण करते हुए बंजारी, गहरी, भीठी होते हुए महसांव में यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान के दौरान सैकड़ो की संख्या में मोटर साइकिल में हाथ में तिरंगा लिए युवा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ देश के प्रति समर्पण के भाव के साथ यात्रा में शामिल रहे।
यात्रा के दौरान बुधवार मोड में जिला कार्यसमिति सदस्य काशीनाथ पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया तथा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद गुढ़ बाईपास मोड़ के पास डीके पांडे द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात गुढ़ नगर परिषद में दामोदर नामदेव, सूर्य प्रक्षा पांडे, अलेश द्विवेदी, रीति में भाजपा जिला मंत्री मुनिराज पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण मिश्रा एवं पुरास सरपंच रामभजन साकेत,कमलेश चौरसिया द्वारा स्वागत किया गया।
इसके अलावा कई स्थानों पर स्थानीय जन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।तिरंग यात्रा के विषय में प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी,तथा प्रत्येक घरों में तिरंगा लगाया जाएगा। इससे आमजनो में देशभक्ति का भाव जागृत होगा।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला महामंत्री अशेाक सिंह गहरवार,जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी,जिला मंत्री रीतेश मिश्रा, जिल सह मीडिया प्रभारी अरूण तिवारी मुन्नू, विवेक पाण्डेय छोटू, पिछड़ावर्ग मोर्चा अध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा, अजा मोर्चा अध्यक्ष तुलसीदास कोल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवेन्द्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गुढ़ कपूरचंद्र सोनी, रायपुर कार्चुलियान उपेंद्र सिंह, गोविंदगढ़ प्रदीप त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह समान युवा मोर्चा से जिला सह कार्यालय मंत्री अकाश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज शुक्ला, अभिषेक तिवारी, बाबी सिंह, हरिनाम जायसवाल, अजय तिवारी, लक्ष्मीकांत शुक्ल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *