नगर प्रतिनिधि, रीवा
मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करह गांव में एक 45 वर्षीय महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार की शाम करीब 7 बजे अचानक बारिश दौरान रिहायशी घर में आकाशीय बिजली गिरी, जिसके चपेट में आने से रामकली सेन पति महेश सेन निवासी करह थाना शाहपुर जिला मऊगंज झुलस गई। जिसे घायल अवस्था में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कर गया है। जहां समाचार लिखे जाने तक घायल महिला का उपचार चल रहा था।
गौरतलब है कि मऊगंज जिले में आकाशीय बिजली गिरने के कारण कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं इस घटना के पहले भी कई बकरियों और लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से जानें जा चुकी हैं।