Headlines

बारिश ने फिजिकल टेस्ट पर लगाया ब्रेक, साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती में होगी देरी

भोपाल। मध्य प्रदेश में जिला पुलिस बल और रेडियो मिलाकर आरक्षक के साढ़े सात हजार पदों के लिए लिखित परीक्षा लोकसभा चुनाव के पहले हो गई थी। बारिश के चलते सितंबर के पहले इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू नहीं हो पाएगी। ऐसे में इन पदों पर ज्वाइनिंग साल के अंत तक ही होने की उम्मीद है। शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने के बाद इतनी बड़ी संख्या में आरक्षकों की परीक्षा में करीब तीन महीने लग जाएंगे। इसके बाद इनके अंक कर्मचारी चयन मंडल को भेजे जाएंगे। मंडल इसमें लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़कर प्रावीण्य सूची तैयार कर परिणाम जारी करेगा। इस पूरी प्रक्रिया में दिसंबर तक का समय लग सकता है।

पूर्व सीएम ने की थी हर साल भर्ती की घोषणा
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2016 में घोषणा की थी कि प्रतिवर्ष पांच हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। उनकी इस घोषणा के बाद से एक बार ही भर्ती हुई है। इसमें सात हजार पदों को भरा गया था।

दूसरी बार की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पुलिस बल की कमी के चलते प्रदेश में न तो नए थाने खुल पा रहे हैं और न ही चौकियां। प्रदेश में अभी जिला पुलिस बल के 968 थाने हैं, पर प्रदेश की साढ़े लाख से अधिक की आबादी और अपराधों के मान से 1700 थाने होने चाहिए।

बल की कमी के चलते तीन-तीन मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं मिल पा रहा है। तीसरी दिक्कत यह है जब तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, नए पदों पर भर्ती शुरू नहीं हो पाएगी।

Shivendra Tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *