Headlines

ऑनस्क्रीन बेटों को ही दिल दे बैठी ये मशहूर अभिनेत्रियां, भूल गई रिश्तों की मर्यादा!

शिवेंद्र तिवारी

टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर को लेकर खबर थी कि उनका अफेयर ईवा ग्रोवर के साथ था। एक्ट्रेस ने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में उनकी सौतेली मां का रोल अदा किया था। दोनों को कोई बार साथ भी देखा जाता था।

एक्ट्रेस अपर्णा कुमार ने ऑनस्क्रीन बेटे हर्षद अरोड़ा को डेट किया था। सालों तक एक-दूजे के साथ रहने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। अब हर्षद अरोड़ा जल्द ही मुस्कान राजपूत संग शादी करने वाले हैं।

‘प्रतिज्ञा’ एक्टर मोनिका सिंह ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे अंकित गेरा को डेट किया था। लेकिन कुछ वक्त बात दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि अंकित गेरा का नाम अदा खान और रूपल त्यागी के साथ भी जुड़ चुका है। एक्टर पर उनको धोखा देने का आरोप है।

एक्ट्रेस कीश्वर मर्चेंट ने ‘प्यार की एक कहानी’ में सुयश राय की मां का रोल अदा किया था। लेकिन सेट पर ही दोनों को प्यार हो गया। बता दें कि कीश्वर और सुयश की उम्र में करीब 6 साल का फासला है।

टीवी एक्ट्रेस रेहाना पंडित और जीशान खान एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। ‘कुमकुम भाग्य’ में दोनों मां-बेटे बने थे। यहां तक कि उनका ब्रेकअप भी हो गया था। लेकिन अब वे फिर से साथ आ गए हैं।

टीवी हसीनाओं की तरह ही नरगिस दत्त ने भी ऑनस्क्रीन बेटे से प्यार किया। एक्ट्रेस ने ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त की मां का रोल अदा किया था। लेकिन इसी फिल्म के सेट पर ही उन्हें प्यार हो गया और दोनों ने गुपचुप शादी भी रचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *