Headlines

अयोध्या में भाजपा को धोबिया पछाड़ लगाकर पटखनी देने वाले अवधेश प्रसाद का पहला रिएक्शन,कहा – 2027 में तो भाजपा विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी

शिवेंद्र तिवारी

अयोध्याफैजाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी से चुनाव जीतने वाले अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सारे हथकंडे अपनाए,लेकिन कुछ कर नहीं पाए। अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि 2027 में भाजपा विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं बचेगी। भाजपा के पतन की शुरुआत अयोध्या से हो गई है।

फैजाबाद के सपा के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे।यह नारा पूरी तरह फेल हो गया। राम इस दुनिया में पहले से हैं और हर जगह हैं, राम सबके दिल में पहले से हैं। अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा के अहंकार को जनता ने खत्म कर दिया है। 2027 में सपा एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। भाजपा विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव का विश्वास जनता के बीच बढ़ गया है। हमारी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने में सारे हथियार का इस्तेमाल किया,लेकिन जनता ने सब कुछ नकार दिया।

सपा के रामभक्तों पर गोलियां चलाने के आरोप को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह मुद्दा बहुत पहले राख हो चुका है। उसके बाद चार बार हमारी सरकार बनी। अवधेश प्रसाद ने कहा कि 2027 में सरकार ऐसी बनेगी कि भाजपा एक तिहाई सीट भी नहीं जीत पाएगी। भाजपा विपक्ष में बैठने लायक भी सीट नहीं पा सकेगी। इनका 2027 में सफाया हो जायेगा। सपा की ताकत बढ़ रही है। भाजपा के पतन की शुरुआत अयोध्या से हुई है। अब वो दिन दूर नहीं, जब सारे देश से यह पार्टी साफ हो जाएगी।

बता दें कि फैजाबाद (अयोध्या)में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की आशा लगाए बैठी थी,लेकिन सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद कड़े मुकाबले में 50,000 से ज्यादा वोटों से जीत गए। भाजपा न सिर्फ फैजाबाद हारी,बल्कि अयोध्या मंडल की सभी सीटों से सफाया हो गया। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट मिले,भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडे रहे। उन्हें 46,407 वोट मिले।अवधेश प्रसाद पुराने सपा नेता हैं और मिल्कीपुर विधानसभा से कई बार विधायक भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *